फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो मार्गों की मरम्मत के लिए 34.60 लाख रुपये स्वीकृत

Thu, 05 Nov 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के दो मार्गों की मरम्मत के लिए 34.60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन मार्गों में इटावा-मैनपुरी मार्ग से ककवाई-हरवाई मार्ग और बेवर के मुढ़ई से नगला राधे होते हुए कल्याणपुर मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग तृतीय के अधिशासी अभियंता धनुषधारी ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक निविदा प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद दोनों मार्गों पर मरम्मत का कार्य शीघ्रता से पूरा कराया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने बताया कि इटावा-मैनपुरी मार्ग से ककवाई-हरवाई मार्ग के लिए 16.80 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है। इसी प्रकार बेवर के मुढ़ई से नगला राधे होते हुए कल्याणपुर मार्ग की मरम्मत के लिए 17.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें