फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बसों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हित किए जा रहे मार्ग

Tue, 24 Mar 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 बेवर डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बेवर। परिवहन निगम के बेवर डिपो की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाई गई है। योजना के तहत डिपो की ओर से ग्रामीण मार्गों को चिन्हित किया जा रहा है। इन मार्गों पर सर्वे कराने के बाद बस संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।बेवर डिपो के बेड़े में 53 बसें हैं, जिनका संचालन विभिन्न मार्गों पर कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को बस सेवा से जोड़ने के लिए डिपो की ओर से कई मार्गों को चिन्हित किया गया है। इन मार्गों पर आने वाले एक से दो माह में बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। डिपो की ओर से संकिसा, नीमकरोरी, मोटा, घुटारा आदि मार्गों के लिए बस सेवा शुरू कराई जाएगी।वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी सुरेश चंद्र राठौर ने बताया कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जाए। इसी के मद्देनजर डिपो की ओर से दूसरे जनपदों के साथ-साथ ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन पर जोर दिया जा रहा है। डिपो की ओर से छह से अधिक ऐसे मार्गों को चिन्हित किया है। इन पर बस संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें