फोटो34 गोली लगने से घायल लुटेरे को लेकर जाते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : Samvad
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र में ढंढौस पुल के पास शनिवार देर शाम पुलिस पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे ने कुछ दिन पहले एक दंपती से लूट की घटना अंजाम दी थी। उस पर हत्या लूट सहित 9 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी चोटिल हुआ है।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 12 जुलाई को किशनी क्षेत्र के गांव रविदासपुर निवासी अश्विनी कुमार पत्नी आरती और बुआ सुशीला देवी को लेकर गांव बंसरमऊ जा रहे थे। रामनगर मार्ग पर कुशलपुर पुलिया के पास एक बाइक सवार बदमाश ने आरती के गले से सोने की चेन तोड़ ली थी। झटका लगने के बाद बाइक सवार आरती व सुशीला देवी गिरकर घायल हो गए थे। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही पुलिस टीमें लगातार लुटेरों की तलाश कर रही थीं। शनिवार शाम को थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह को एक सूचना मिली और वह टीम के साथ ढढौंस पुल के पास पहुंचे।एसपी ने बताया कि संदिग्ध बाइक सवार को आता देख जब रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो उन पर तमंचे से फायर किए। थाना प्रभारी ने पीछा कर ढढौंस पुल के पास जर्जर भवन की घेराबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम सतेंद्र निवासी औरैया बताया। पूछताछ में बताया कि उसी ने 12 जुलाई को महिला की चेन लूटी थी। आज भी वह लूट के इरादे से आया था। तलाशी के दौरान करीब 35 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा तमंचा कारतूस व बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। एसपी सिटी ने बताया कि सतेंद्र पर लूट, हत्या सहित करीब 9 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। हमले में एक गौरव भी चोटिल हुआ है। बदमाश व सिपाही को अस्पताल भेजा गया है।एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया लुटेरा सतेंद्र मूलरूप से औरैया का रहने वाला है, मगर वर्तमान में वह कानपुर में रह रहा था। उसने बताया कि चेन को उसने अपने एक दोस्त को बेच दिया था। बिक्री कर मिले रुपये उसने खर्च कर लिए है। सतेंद्र से मिली अन्य जानकारी पर भी पुलिस की टीम काम कर रही है।