फोटो 7 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
मैनपुरी। परिवहन निगम ने यात्रियों को दूसरे शहरों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए सितंबर माह में पांच नए मार्गों पर संचालन शुरू किया है। डिपो से अब मुरादाबाद, बदायूं, बरेली, पलवल और गुरुग्राम के साथ आगरा के लिए भी बसें चल रही हैं। यात्रियों की मांग और आवश्यकता को देखते हुए डिपो की ओर से नए मार्ग चिह्नित कर बसों का संचालन शुरू कराया गया है। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि सितंबर में पांच नए मार्गों पर बस सेवा शुरू की गई है। इनमें मैनपुरी-कासगंज-बिल्सी-मुरादाबाद, मैनपुरी-जैथरा-बदायूं-बरेली, मैनपुरी-अलीगंज-बदायूं-बरेली, मैनपुरी-अलीगढ़-पलवल-गुरुग्राम और मैनपुरी-किशनी-रठेह-करहल-आगरा मार्ग शामिल हैं।