फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिव्यांग बंदियों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Thu, 12 Nov 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ़ इंद्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अनुश्रवण और निगरानी समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कारागार में निरुद्ध दिव्यांग बंदियों को मिल रही सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करना था। बैठक में सीएमओ आरसी गुप्ता, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश बघेल और जेल अधीक्षक शशांक पांडेय मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कारागार में संचालित अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां भर्ती मानसिक रूप से बीमार दिव्यांग बंदियों के स्वास्थ्य व उपचार की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कारागार में मनोचिकित्सक और फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टरों की समय-समय पर विजिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अस्पताल में अन्य बीमार बंदियों की जरूरी सर्जरी और त्वरित उपचार के लिए सीएमओ व जेल अधीक्षक को तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए गए। समिति ने कारागार में मौजूद कुल 12 दिव्यांग बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन की गुणवत्ता, जरूरी सहायक उपकरण, दृष्टिबाधित बंदियों के लिए ब्रेल लिपि में पाठ्य सामग्री आदि की समीक्षा की। डीएम ने दिव्यांग बंदियों के यूडीआईडी कार्ड जल्द से जल्द बनवाने के स्पष्ट निर्देश दिए। इसके साथ बुजुर्ग बंदियों को ठंड से बचाने के लिए कंबल, शॉल आदि बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें