घिरोर। मोहल्ला शाक्यान में गमादेवी के चबूतरे का नगर पंचायत ने जीर्णोद्धार कराया है। नगर पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र जैन ने वार्ड सभासद दुरबीन शाक्य, उपेंद्र शर्मा के सहयोग से नवरात्र से पहले गमा देवी चबूतरे पर टाइल लगवाकर रंग रोगन कराकर सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य कराया है। गमा देवी को उचित स्थान पर विराजमान कराया गया। इस अवसर पर लालू, रतन सिंह, चरन सिंह, सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद