फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को एटीएम भी रहते हैं छुुट्टी पर

Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
बंद एटीएम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों की मनमानी का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। आलम यह है कि रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहे। इसके चलते लोगों को पैसे निकालने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकना पड़ा। किसी में कनेक्टिविटी नहीं थी तो किसी में पैसे नहीं थे। मौके पर मौजूद गार्ड का कहना था कि साहब हमें कुछ नहीं पता। जब एटीएम चालू नहीं होता तो हम सिर्फ शटर बंद कर देते हैं ताकि लोग परेशान न करें। वहीं इस संबंध मेें एलडीएम वीके अग्रवाल का कहना है कि सभी शाखाओं पर कैश पर्याप्त मात्रा में है। ऐसे में एटीएम बंद नहीं होने चाहिए। यदि ऐसा है तो संबंधित बैंकों के अधिकारियों से एटीएम बंद होने का कारण पूछा जाएगा। साथ ही भविष्य में एटीएम चालू रखने के लिए कहा जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें