फोटो 38 जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे रेखा देवी और कृष्ण मुरारी। संवाद
मैनपुरी। आसरा आवास में निवास कर रहे दंपती को राशन कार्ड की साइट पर मृतक दिखाकर उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। जानकारी होने पर पीड़ित दंपती ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और राशन कार्ड जारी कराने की मांग की। आसरा आवास निवासी रेखा देवी मंगलवार को अपने पति कृष्ण मुरारी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिछले आठ महीने से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन डीलर से जानकारी प्राप्त की तो बताया कि उनका राशन कार्ड कट चुका है। जब जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि रेखा देवी और कृष्ण मुरारी को राशन की साइट पर मृत दिखाकर उसका राशन कार्ड आठ का कहना है कि महीने पहले ही काट दिया गया है। दंपती ने जिलाधिकारी से अंत्योदय राशन कार्ड जारी कराने की मांग की है। जिलापूर्ति अधिकारी रमन कुमार मिश्रा, का कहना है कि मामले की जांच कर दंपती के संबंध में जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार राशन कार्ड जारी कराया जाएगा।