फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोकरी गुब्बारा प्रतियोगिता में रश्मी ने मारी बाजी

Sat, 29 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
विज्ञापन
टोकरी गुब्बारा प्रतियोगिता में रश्मी ने मारी बाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाबी कालोनी स्थित सीआरबी पब्लिक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

टोकरी गुब्बारा प्रतियोगिता में रश्मी सक्सेना ने प्रथम, आरती द्वितीय, अनीता श्रीवास्तव तृतीय रहीं। उत्कृष्ट परिधान प्रतियोगिता में शिशु आध्या, प्रीत, विराट शर्मा प्रथम रहे। सर्वश्रेष्ठ मां का पुरस्कार यूकेजी के छात्र दिवाकर की मां प्रियंका को मिला। कार्यक्रम में तीन से छह वर्ष के बच्चों ने ‘लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा, पापा जल्दी आ जाना सात समंदर पार से’ पर नृत्य किया। मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंधक प्रेम मित्र लूथरा और उनकी पत्नी ने बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और रोचक बनाया। छोटी बच्ची अफ्शा अंसारी ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। मां बच्चों की प्रतियोगिता रंगीन गुब्बारे द्वारा मां बच्चे के द्वारा गुब्बारे में पिन लगाकर प्रतियोगिता कराई। सभी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में सभी बच्चों को चाकलेट वितरित की गई। प्रधानाचार्य एनके बंसल, शालू गंभीर, भद्रसा तोमर, तमन्ना अरोरा, दिव्या अरोरा, विवेक भदौरिया, काउंसलर मलिका उपाध्याय, मेघना, प्रिया नारंग, सुहागा यादव, वैशाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें