फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रामलीला मैदान 2.75 करोड़ की लागत से संवरा

Fri, 13 Nov 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 20 रामलीला मैदान का द्वार। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए दो करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों का शनिवार को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह लोकार्पण करेंगे। रामलीला मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यह मैदान नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां प्रतिवर्ष रामलीला सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लंबे समय से मैदान के सुंदरीकरण और मूलभूत सुविधाओं के विकास की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष नेहा तिवारी रामलीला मैदान के सुंदरीकरण को लेकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री से मिली थीं। जिस पर शासन की ओर से 2.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। डेढ़ वर्ष पूर्व रामलीला मैदान का सुंदरीकरण शुरू हुआ था। मैदान को आकर्षक स्वरूप देने के लिए दो स्वागत द्वारों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और अन्य गतिविधियों के संचालन के लिए एक बड़ा हॉल तैयार कराया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने बताया कि शनिवार को दोपहर एक बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें