फोटो 9 शहर में जागरूकता रैली निकलती श्री गंगासाहेब कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं। स्रोत
मैनपुरी। गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने बुधवार को एक दिवसीय विशेष नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया। स्वयंसेविकाओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि किरन यादव ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक संतुलन और सामाजिक जीवन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। मुख्य अतिथि आरती ने भी स्वयंसेविकाओं को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। इसके बाद, शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कृतिका दीक्षित ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और फारिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्मला सिंह ने स्वयंसेविकाओं से आग्रह किया कि वे केवल स्वयं नशे से दूर न रहें बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश फैलाएं। प्रधानाचार्य शोभा मिश्रा और कार्यक्रम प्रभारी निशा सक्सेना ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कमलेश, रीना चौधरी, डौली गुप्ता, शिवानी, रेखा दीक्षित, ललिता शाक्य, अंजली, नारायण गुप्ता आदि मौजूद रहे।