फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बारिश ने गर्मी से दी राहत, जलभराव और फसलों को नुकसान

Sat, 02 May 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 तेज आंधी और बारिश की वजह से खेत में बिछी मक्का की फसल। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार शाम को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश होने से तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं कई इलाकों में नुकसान भी हुआ। आंधी से दीवार गिरी तो कहीं लोगों के खेत में रखे गेहूं के बोझ बारिश में भीग गए। कई अन्य फसलों में भी नुकसान हुआ। जिले के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। गर्मी में जनपद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। इससे लोगाें को भीषण गर्मी झेलनी पड़ी। वहीं बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे से आंधी चलने लगी। इसके कुछ देर बाद ही कई इलाकों में तेज बारिश होने लगी। आंधी और बारिश की वजह से जहां बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, वहीं, सड़क किनारे लगे होर्डिंग और पेड़ भी गिर गए। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया। बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। जो करीब 7 डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस रह गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिसके बाद तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान विभाग की मानें तो आज हल्के बादलों के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, तेज आंधी और बारिश की वजह से खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा। बेवर में किसान की मक्का की फसल तेज आंधी और बारिश के कारण बिछ गई। इससे किसान का काफी नुकसान हुआ। इसके साथ ही करीब 10 से प्रतिशत किसानों का गेहूं कटने के बाद खेतों में है। बारिश की वजह से वह भी भीग कर खराब हो गया। ज्योंती में बृहस्पतिवार की रात को आंधी आने से ज्योंती में दुकानदारों की दुकान के आगे लगी टिनशेड उड़ गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के छप्पर, भूसा से भरे कूप उड़ गए। एक दर्जन से अधिक पेड़ टूट गए। आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। फिल्टर वाले रोड पर नीम का पेड़ टूटने से यातायात बाधित हुआ। औंछा में मैनपुरी रोड स्थित अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश में आढ़तियों का गेहूं भीग गया। दिन में तौल कराने के बाद गेहूं को बोरों मेंं भरकर मंडी परिसर में ही खुले में रखा गया था। औंछा मंडी में सुविधाओं का अभाव है। किसानों से खरीदा अनाज सुरक्षित रखने के लिए मंडी में आढ़तियों के पास सुरक्षित जगह नहीं है। बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश के बाद हुए जलभराव से गेहूं के बोरे पानी में भीगे नजर आए।

फोटो 7 तेज आंधी और बारिश की वजह से खेत में बिछी मक्का की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें