फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दिल्ली के अभयराज को हराकर टूंडला के राहुल बने दंगल केसरी

Fri, 10 Apr 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 28 बिना हाई स्पीड नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ती बाइक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार रात दंगल का आयोजन किया गया। देशभर के 42 पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दिल्ली के अभयराज को हराकर टूंडला के राहुल ने दंगल केसरी का खिताब जीता। कुसमरा के धर्मराज यादव ने मैनपुरी के विकास को हराकर जिला केसरी का खिताब हासिल किया। दंगल में 36 पुरुष पहलवानों के बीच कुश्तियां हुईं, तो हरियांणा, दिल्ली और कानपुर की छह महिला पहलवानों ने भी अपने दांव-पेच दिखाए। दंगल केसरी की कुश्ती दिल्ली के अभयराज और टूंडला के राहुल के बीच हुई। टूंडला के राहुल विजयी रहे। वहीं जिला केसरी की कुश्ती कुसमरा के गांव परशुरामपुर निवासी पहलवान धर्मराज सिंह यादव और मैनपुरी के विकास के बीच हुई। इसमें धर्मराज ने जीत दर्ज की। दंगल के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि एसपी गणेश प्रसाद रहे। इस मौके पर मेला संयोजक श्रीकृष्ण यादव पहलवान, सह संयोजक अनंत कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें