फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, अतिक्रमण हटवाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को ईशन नदी तिराहे से एसपी हिमांशु कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने अतिक्रमण को हटवाया। एसपी ने बताया कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने के लिए पुलिस शहर की सड़कों पर पैदल मार्च कर रही है। जनता किसी भी समस्या के बारे में उनसे सीधा संपर्क कर सकती है। कोई भी पुलिसकर्मी जनता की शिकायत को नजरअंदाज नहीं करेगा। वहीं शिकायतकर्ता का नाम भी गुप्त रखेगा। पैदल मार्च में अधिकारियों ने ईशन नदी तिराहा से लेकर घंटाघर चौराहा तक लगे अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों को निर्देश दिए की वह तय मानकों तक ही दुकानों को लगाएं। नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नवागत एएसपी दिगंबर कुशवाह, सीओ सिटी शैलेंद्र लाल समेत पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें