फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध, करेंगे कार्य बहिष्कार

Tue, 02 Dec 2025 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 10 ब्लॉक कार्यालय पर ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते पंचायत सचिव। संवाद
विज्ञापन
बेवर। विकासखंड कार्यालय पर जुटे ग्राम पंचायत सचिवों ने सरकार के गेटवे ऑनलाइन हाजिरी का काली पट्टी बांधकर विरोध कर नारेबाजी की। सरकार से निर्णय को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर निर्णय वापस न लिया गया तो विरोध करते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा।सोमवार को विकासखंड कार्यालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए ग्राम पंचायत सचिवों ने बताया कि 4 दिसंबर तक ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सांकेतिक सत्याग्रह चलेगा। विरोध प्रदर्शन के साथ साथ शासकीय कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। 5 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन को और अधिक प्रभावी बनाते हुए ऑनलाइन/मोबाइल से किए जाने वाले समस्त कार्यों को बंद कर दिया जाएगा।कहा कि सरकार यदि ग्राम पंचायत सचिवों की मांग को नजरंदाज करती है तो उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सुरेंद्र सिंह गौर, मनोज गुप्ता, रामवरन सिंह, प्रशांत यादव, अजीत यादव, प्रवीन कुमार राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें