मैनपुरी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर ब्लॉक स्तर पर निबंध और कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके साथ एक जिला स्तरीय कार्यक्रम भी होगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीडीओ के निर्देशन में स्थान चिन्हित कर प्रतियोगिता कराई जाएगी।