फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दक्ष प्रजापति जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Mon, 27 Jul 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 40 महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर बाइक रैली निकालते लोग। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
मैनपुरी। महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर सोमवार को शहर में भव्य शोभायात्रा और बाइक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइक रैली में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।कार्यक्रम का शुभारंभ कुरावली रोड से हुआ। शोभायात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए ईशन नदी पुल, कचहरी रोड, जिला अस्पताल, तांगा स्टैंड और संता-बंता चौराहा होते हुए आगरा रोड स्थित पुलिस चौकी के निकट पहुंची। यहां पूर्व मंत्री एवं विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने महाराजा दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।कार्यक्रम भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह प्रजापति के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जीतू, रमन, तेजपाल, राधाकृष्ण, श्याम, अनिल, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें