फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण

Wed, 21 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को आला अधिकारियों ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। कारागार में निर्माणाधीन बैरकों और पुस्तकालय की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को जिला जज उमेश कुमार शर्मा, डीएम चंद्रपाल सिंह, एसपी सुनील कुमार सक्सेना जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने 10 निर्माणाधीन बैरकों के बारे में जानकारी ली। निर्माण कार्य में लगाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही। जेल अधीक्षक बीके सिंह से बैरक निर्माण संबंधी अन्य जानकारियां लीं। अधिकारियों ने पुरुष और महिला बंदियों और बच्चों से बातचीत कर समस्या आदि के बारे में जानकारी ली। कुछ बंदियों ने बताया कि उनके पास पैरवी करने के लिए कोई नहीं है तो अधिकारियों ने ऐसे लोगों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कारागार में महिला बंदियों के साथ निरक्षर बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की बात कही गई। कारागार में बने पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कोई खास कमी नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी राजेश चौधरी, दबंगई दमन दल प्रभारी आरएन सिंह, महिला एसओ नीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें