फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 27 Jul 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो1 नीलम कुमारी का फाइल फाेटाे
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर की रहने वाली एक गर्भवती महिला की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई, महिला को पीजीआई सैफई ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोग आ गए और घटना को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाए। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी शिवम की शादी 14 माह पहले कन्नौज के गांव डंपरपुर निवासी 22 वर्षीय नीलम के साथ हुई थी। नीलम इस समय सात माह की गर्भवती थी, रविवार की शाम को नीलम की अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। मायके पक्ष के लोग जब मौके पर आए तो बेटी की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ससुराल पक्ष के लोग बीमारी से मौत होने की बात कह रहे है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। ...नीलम सात माह की गर्भवती थी और अपनी पहली संतान को लेकर उत्साहित थी। पति भी बच्चे के जन्म को लेकर खुश थे। इस बीच अचानक ऐसा क्या हो गया कि नीलम की मौत हो गई। नीलम के साथ ही उसकी कोख में पल रहे अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई। घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है। उधर, पुलिस मौत की वजह जानने के लिए पीजीआई सैफई में चले इलाज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के नीलम की मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

फोटो1 नीलम कुमारी का फाइल फाेटाे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें