मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी के उपनिरीक्षक की चोरी हुई सरकारी पिस्टल को इटावा पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 5 जून को करहल की कस्बा चौकी से दरोगा की सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस, मोबाइल घड़ी चोरी हो गई थी। इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और एसओजी की टीम ने पिस्टल चोरी करने वाले फिरोजाबाद निवासी दिलशाद को गिरफ्तार किया है।