फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शहतूत व आम के पेड़ पर लटके मिले युवकों के शव, घरों में मची चीख-पुकार, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 21 May 2023 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों के शव शहतूत व आम के पेड़ पर लटके मिले। घरों में जानकारी हुई तो  चीख-पुकार मच गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Mainpuri: शहतूत के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दो अलग-अलग क्षेत्रों में युवकों के शव पेड़ पर लटके मिले। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।   

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र के खरपरी गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार (30) शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह खाना खाने के बाद देर शाम घर से निकला। जाने के बाद काफी देर तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, रात भर तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।

आम के पेड़ पर लटकता मिला शव 

रविवार की सुबह ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो अरविंद का शव घर से करीब 500 मीटर दूर बाग में आम के पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने इसकी जानकारी गांव में दी। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

खेत में झोपड़ी डालकर रहता था

दूसरा मामला बिछवां थाना क्षेत्र के मरहरी गांव का है। गांव निवासी संजेश कुमार (25) गांव निवासी महेंद्र सिंह के साझे में खेती करता था। वह गांव से बाहर करीब आधा किलो मीटर दूर काली नदी के पास राजरानी के खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहा था। वह खेती में व्यस्त रहने के चलते कभी कभार ही घर आता था। 

पेड़ पर लटकता मिला भाई का शव

रविवार की सुबह उसका भाई रामसनेही खेत की ओर गया तो संजेश कहीं दिखाई नहीं दिया। झोपड़ी के अंदर भी नहीं मिला। कुछ देर बाद जब नजर पास लगे शहतूत के पेड़ पर गई तो संजेश का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटका दिखाई दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

भाई ने लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा। सूचना पर सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजन से बात करके जानकारी जुटाई। सर्वेश ने बताया कि शनिवार को संजेश की उसकी साझेदार की पत्नी से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें