Mainpuri News: मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में करहल थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह घिरोर रोड के पास मुठभेड़ में शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा कारतूस और सफारी कार मिली। पता चला कि वह अहमदाबाद (गुजरात) में हुई एक लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक करहल कुशल पाल सिंह को सूचना मिली कि घिरोर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सफारी कार में संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देख कर कार में मौजूद लुटेरे ने फायर कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला
पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अपना नाम जर्मन सिंह निवासी गांव मनौना थाना करहल बताया। बताया कि वर्ष 2005 में उसने दन्नाहार क्षेत्र में एक हत्या की थी। जेल से निकलने के बाद उसने अहमदाबाद (गुजरात) में एक लूट की कोशिश की। लूट के मामले में अहमदाबाद कोरदा थाने से वह वांछित चल रहा था। एएसपी ने बताया कि जर्मन पर करीब छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।