फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी और बिक्री का तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान

Sun, 30 Jul 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। इनके चोरी और बिक्री करने का तरीका देख पुलिस भी हैरान रह गई। इनके कब्जे से चोरी की बाइकें भी बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तुलसी वाटिका तिराहा के पास रविवार की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। इसके साथ ही दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहनों चोरों को जेल भेजा गया।

विज्ञापन


सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर को सूचना मिली कि शहर में तुलसी वाटिका तिराहा के पास शातिर चोर बाइकों को बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने परौंख पुल से बदनपुर मार्ग पर पहुंच कर पिकअप व उसमें सवार दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप में लगी काली पन्नी हटा कर देखा गया तो उसमें चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम अली शेर उर्फ सफी उर्फ डोकर निवासी बड़ाहार घिरोर और सूरज उर्फ उचना निवासी हनुमानगढ़ नगला मिर्जा छोटा थाना उत्तर फिरोजाबाद बताया। जांच के दौरान पिकअप भी चोरी की पाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहन चोरों को जेल भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें