Mainpuri News: पुलिस ने दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस ने ट्रक में लाखों की शराब पकड़ी। यह पंजाब से तस्करी करके मैनपुरी के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र की करहल गेट चौकी क्षेत्र में कोतवाल और चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ सुबह सिंहपुर नहर पुल के पास चेकिंग कर कर रहे थे। इसी समय वहां से एक ट्रक गुजर रहा था। पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर ट्रक में मौजूद लोग युवक कूदकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने इन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो केबिन ले हरियाणा प्रांत की 73 पेटी शराब बरामद हुई।
यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शराब अंबाला से तस्करी करके बिहार ले जाई जा रही थी। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम मनोज कुमार और देवेंद्र सिंह बताया। दोनों धौलपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 876 बोतल पंजाब प्रांत की शराब मिली है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 11.50 लाख रुपये है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।