फोटो 7 जेल अधिकारी से पूछताछ करते प्राधिकरण सचिव। स्रोत प्राधिकरण
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमल सिंह अपर जिला जज ने सोमवार को जेल का निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। दो बंदियों ने मुकदमा लड़ने के लिए निशुल्क वकील दिलाने की मांग की।प्राधिकरण सचिव सोमवार को चीफ डिफेंस काउंसिल हृदय कुमार चतुर्वेदी, सहायक डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, अनुज कुमार दीक्षित, जेल विजिटर सुनील कुमार के साथ जेल में पहुंचे। जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, जेल विजिटर सुनील कुमार यादव को साथ लेकर बैरक संख्या पांच, छह, नौ-ए, बी, 10-ए, 11ए-बी, 13 ए-बी, महिला बैरक व पाकशाला का निरीक्षण किया।जेल में बंदी पुष्पेंद्र, आकाश ने बताया कि उनकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। मुकदमा लड़ने के लिए उनको निशुल्क वकील चाहिए। प्राधिकरण सचिव ने जेल अधीक्षक से कहा कि दोनों बंदियों के प्रार्थनापत्र विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजें। जेल अस्पताल के निरीक्षण में छह बीमार बंदी भर्ती मिले। एक बंदी के एचआईवी पॉजीटिव होने की जानकारी फार्मासिस्ट जयप्रकाश ने दी। बताया कि इस बंदी के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल की जा रही है। हर शनिवार को जेल में आने वाले समस्त बंदियों की एचआईवी जांच की जाती है।