फोटो 29 घिरोर में सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन करते लोग। संवाद
घिरोर। कस्बे में कीचड़ भरे रास्ते से निकलने को लोग मजबूर हैं। लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क बनवाने की मांग की है। नाहिली रोड पर एक स्कूल के सामने रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवार वर्षों से कीचड़ युक्त गली से निकलने को मजबूर हैं। सोमवार को प्रदर्शन करते हुए संजू चौहान ने बताया कि कई वर्षों से कीचड़ भरे रास्ते से निकल रहे हैं। कई बार पैमाइश हो चुकी है लेकिन सड़क नहीं बन सकी है। इस मौके पर मोहम्मद शमशेर, मोहित कुमार, अनिल, सुनील, संतोष ने सड़क बनवाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी लेखराज भारती ने बताया कि प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट आते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद