फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: पंचायत सहायकों ने एडीओ को ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड जागीर कार्यालय पर मंगलवार को पंचायत सहायकों ने प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को दिया। मांग की कि मानदेय प्रत्येक माह की अंतिम तिथि तक नियमित रूप से दिया जाए। यदि जनवरी 2026 तक का बकाया मानदेय एक सप्ताह के भीतर नहीं दिया गया तो कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। बकाया भुगतान न होने की स्थिति में पंचायत घर में बैठकर ही कार्य करेंगे तथा फैमिली आईडी के लिए डोर-टू-डोर कार्य नहीं करेंगे। पंचायत भवनों में कंप्यूटर, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, अलमारी की सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा महिला पंचायत सहायकों के लिए अलग महिला शौचालय की व्यवस्था की जाए। मनीषा सिंह, काजल यादव, कुसुमावेश, राघवेंद्र यादव, आशुतोष, कुमकुम, नंदिनी, दीक्षा, संध्या मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें