फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: युवक का शव गांव पहुंचने पर मची चीख-पुकार

Sun, 15 Nov 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव मिदिया निवासी समोद की पीजीआई सैफई में मौत के बाद रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। गांव मिदिया निवासी समोद यादव बीते मंगलवार को जनपद कन्नौज के सकरावा क्षेत्र के गांव नगला मदारी में बृजेश शाक्य की दुकान पर समोसा खाने गया था। इसी दौरान गांव निवासी राजिद उर्फ राशिद अपने साथी के साथ आया और समोसा खरीदने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। आरोपियों ने समोद को जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद जब समोद बाइक से घर के लिए निकला तो बाइक को टक्कर मार दी। जब वह गिर गया तो उसे कुचलने की कोशिश की गई। घायल समोद को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया था, शनिवार रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें