फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: लोकगीत और भजन प्रतियोगिता का किया आयोजन

Sat, 31 Oct 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 1 प्रतियोगिता में भजन की प्रस्तुति देतीं प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त जयंती समारोह के तहत मोहल्ला छपट्टी स्थित हॉल में लोकगीत एवं भजन प्रतियोगिता का शनिवार को आयोजन किया गया। महासभा की कुसुमलता श्रीवास्तव ने कहा कि लोकगीत और भजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सुंदर माध्यम हैं। लोकगीतों में संस्कृति की मिठास तो भजनों में आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। संयोजक निहारिका सक्सेना ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज की महिलाओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देना है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. शिप्रा सक्सेना ने निभाई। इस दौरान पूजा कुलश्रेष्ठ, प्रज्ञा सक्सेना, पूजा प्रधान, ममता सक्सेना, नेहा कुलश्रेष्ठ, शालिनी कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें