मैनपुरी।
थाना कुरावली में तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। तीनों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनकी वर्तमान गतिविधियों पर की निगरानी करेगी।
एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि कुरावली क्षेत्र के गांवं कुंवरपुर निवासी इरफान, बरखेड़ा निवासी अरविंद और गांव रसेमर निवासी सोनू उर्फ सचिन आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इरफान के विरुद्ध कुरावली, औंछा, कोतवाली और बरनाहल थानों में चोरी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पाॅक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट सहित कुल 12 मामले दर्ज हैं। अरविंद पर जनपद के अलावा एटा के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के कोशिश, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के कुल 9 मामले और सोनू उर्फ सचिन के खिलाफ 14 से अधिक केस दर्ज हैं।