फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sun, 04 Jun 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Mainpuri: रोते बिलखते परिजन, सड़क हादसे में मृत आकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।   

दूसरा भी गिरकर घायल हो गया

हादसा कुरावली थाना क्षेत्र के घिरोर मार्ग पर हुआ। यहां राजलपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह का पुत्र आकाश यादव (18) सुबह बाइक से कुरावली कस्बा जा रहा था। घिरोर रोड पर एक निजी अस्पताल के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शख्स भी चोटिल हो गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें