फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को रौंदा, दर्दनाक मौत

Tue, 27 Jun 2023 04:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को रौंद दिया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई।  
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम घर के पास सड़क किनारे खड़े वृद्ध को तेज रफ्तार कार सवार ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा करहल थाना क्षेत्र में गांव अंडनी के पास हुआ। गांव निवासी नाथू सिंह (80) सोमवार की शाम करीब सात बजे घर से बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी इटावा की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। 

यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच चालक कार लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र विजयपाल ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें