फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Sat, 18 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को अधिकारियों ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। करीब एक घंटा तक जेल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला जज उमेश कुमार शर्मा, एडीजे उमेश कुमार द्वितीय, डीएम लोकेश कुमार एम और एसपी देवरंजन वर्मा जिला कारागार पहुंचे। वहां जेल अधीक्षक बीके सिंह और जेलर सुरेश मिश्रा के साथ जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारागार में कैदियों की संख्या और बैरक में रहने आदि की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कैदियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में पूछा। जेल में कैदियों के खानपान सहित अन्य सुविधाओं और असुविधाओं के बारे में पता किया।  करीब 1:30 सभी अधिकारी कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकले। डीएम लोकेश एम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान में कोई भी खामी नहीं मिली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें