फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अधिकारी आपके द्वार, बता रहे कैसे भरें एसआईआर

Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 33 निरीक्षण में बीएलओ से बात करते जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह- स्श्रोत प्रशासन
विज्ञापन
मैनपुरी। एसआईआर के कार्य में आ रही समस्या के लिए उच्च अधिकारी भी क्षेत्र में जाकर समाधान और निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही बीएलओ के साथ कई क्षेत्रों में खुद भी लोगों को फार्म भरने के बारे में बता रहे हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कई बूथों का निरीक्षण किया और एसआईआर की कार्य प्रगति रिपोर्ट ली। एसआईआर फार्म भरने में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। किसी को मतदाता सूची में नाम नही मिल रहा तो किसी का बूथ बदल चुका है। ऐसे में बीएलओ को भी लोगों का घर तलाशने में परेशानी हो रही है। इससे एसआईआर के कार्य में देरी हो रही है। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल करीमगंज की बूथ संख्या-252, 253, 254 का निरीक्षण किया और बूथ लेवल अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने के लिए मतदाता सूची का अपडेट होना जरूरी है। मतदाता सूची तब अपडेट होगी, जब उसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक व्यक्ति का नाम शामिल होगा, मृतक, शिफ्टेड, अनुपस्थित मतदाताओं के नाम हटेंगे। इसके बाद उन्होंने बूथ संख्या-252 उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमगंज पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी ज्योति से कार्य की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि उसकी सहायता के लिए पंचायत सहायक सौरभ को लगाया गया है, लेकिन उनके द्वारा सहायोग नहीं किया जा रहा है और नाहीं वह समय पर आते हैं। डीएम ने मौके से ही मोबाइल पर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 मिनट के अंदर पंचायत सहायक को करीमगंज में भेजें। यदि पंचायत सहायक नहीं आते हैं तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें