फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अधिकारी भर रहे नए मतदाताओं का फॅार्म

Mon, 30 Nov 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विशेष बूथ दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति देखी। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 18 वर्ष की आयु पूरी कर रही छात्रा अंजली को बुलाकर उन्होंने स्वयं उसका फॉर्म-6 भरा। उन्होंने युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। जिला निर्वाचन अधिकारी सबसे पहले श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को तीन श्रेणियों में बांटकर सूची तैयार की जाए। इनमें पहले से मतदाता सूची में दर्ज विद्यार्थी, पात्र होने के बावजूद नाम दर्ज न कराने वाले विद्यार्थी और 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थी शामिल हों। उन्होंने फॉर्म की डुप्लीकेसी रोकने और पात्र युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने मौके पर भारत निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर उसकी कार्यशीलता भी परखी। इसके बाद वह डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय पहुंचे। यहां विशेष कैंप में छात्र-छात्राओं से संवाद किया और छात्रा अंजली का स्वयं फॉर्म-6 भरवाकर दस्तावेजों का मिलान किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने पर नाराजगी जताई। नोडल अधिकारी और प्राचार्य को व्यवस्थित हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संस्थान के 939 प्रशिक्षुओं में 140 नाबालिग और 235 ड्रॉपआउट हैं। शेष 560 पात्र प्रशिक्षुओं के फॉर्म शत-प्रतिशत भरवाए जाएं।करहल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर के बूथ संख्या 277 और कुचेला के बूथ संख्या 241, 244, 245 व 246 का निरीक्षण किया। गलियों में पैदल भ्रमण कर घर-घर सत्यापन कार्य देखा। ग्रामीणों से परिवार के 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें