फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गोरखपुर-वडोदरा स्पेशल के नौ फेरे बढ़े

Tue, 28 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 5 मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का विस्तार कर दिया है। ट्रेन संख्या 09111/09112 के नौ अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। अब यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन के संचालन में विस्तार होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। मंगलवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 11:30 बजे के बजाय, 10:48 बजे मैनपुरी पहुंची। स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि ट्रेन संख्या 09111 बडोदरा-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को वडोदरा से रवाना होकर मंगलवार को गोरखपुर पहुंचती है। ट्रेन का मैनपुरी जंक्शन पर मंगलवार को सुबह 11:30 बजे ठहराव है। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09112 गोरखपुर-वडोदरा साप्ताहिक स्पेशल बुधवार को गोरखपुर से रवाना होकर बृहस्पतिवार को वडोदरा पहुंचती है। वापसी यात्रा में ट्रेन का मैनपुरी जंक्शन पर शाम 4:35 बजे ठहराव निश्चित है।उन्होंने बताया कि ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ने से मैनपुरी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी गुजरात की ओर आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें