फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चेक न देने वाले लेखपालों के खिलाफ करें कार्रवाई’

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील भोगांव के सभागार में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को डीएम और एसपी ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम चंद्रपाल सिंह ने तहसील दिवस में शिकायतें सुनते हुए कहा कि किसानों के कुछ चेक बैंकों में क्लियरेंस के लिए लंबित हैं। किसान परेशान हैं। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिल पा रही है। उप जिलाधिकारी/तहसीलदार रिव्यू करें और जिन लेखपालों द्वारा अभी तक चैक नहीं दिए गए है उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। ग्राम स्तरीय कर्मचारी कार्य प्रणाली सुधारें। लेखपाल सार्वजनिक स्थानों, चकरोडों की पैमाईश कर अवैध कब्जा हटवाएं। अविवादित फौती तत्काल दर्ज करें। विवादित फौती के प्रकरणों में तहसीलदार प्रभावी कार्रवाई करें। जिन स्थानों पर पैमाईश कर कब्जे हटाए गए उन पर यदि पुन: कब्जा किया गया हो तो दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएं। तहसील दिवस में 90 शिकायतें आईं। इनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर  ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना और थानाध्यक्षों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये। इस मौके पर सीडीओ अनुराग पटेल, एसडीएम भोगांव महेश प्रकाश गुप्ता, पीडी विजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें