फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नोडल अधिकारी ने चिकित्सक पर दर्ज कराई प्राथमिकी

Thu, 12 Nov 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के गांव नौरमई मीठेपुर में बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक को नोडल अधिकारी ने सील कर दिया था। अब क्लीनिक का संचालन कर रहे चिकित्सक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्वास्थ्य विभाग में नोडल अधिकारी झोलाछाप आशुतोष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में अपंजीकृत क्लीनिकों की चेकिंग की थी। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को नौरमई मीठेपुर स्थित डॉ. शिवराज के क्लीनिक का निरीक्षण किया। संचालक से क्लीनिक संचालन से संबंधित अभिलेख मांगे गए, वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। अब संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें