फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 34 अधिशासी अभियंता कार्यालय में समीक्षा बैठक में निर्देश देते मुख्य अभियंता भरत सिंह। स्रो
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्य अभियंता फिरोजाबाद जोन भरत सिंह ने सोमवार को जनपद भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया। अधिशासी अभियंता खंड तृतीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता ने विद्युत आपूर्ति और व्यवस्था समीक्षा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आपूर्ति संबंधी शिकायतें प्राप्त होने पर टीमें तत्काल सक्रिय होकर उसका समाधान कराएं। सोशल मीडिया, 1912 और विद्युत उपकेंद्र के सीयूजी के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को रजिस्टर में अंकित किया जाएं और शिकायतकर्ता से फीडबैक लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना सीयूजी नंबर हमेशा चालू रखें, कॉल रिसीव करें और व्यस्त होने पर वापस कॉल अवश्य करें। उपभोक्ता देवो भव: के तहत कार्य करते हुए उपभोक्ताओं के साथ मृदुल व्यवहार करें। प्रत्येक शटडाउन, ब्रेकडाउन और रोस्टिंग की सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिये उपभोक्ताओं को दी जाएं। इस दौरान एक्सईएन अनिल वर्मा, हंसराज कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें