फोटो 31 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। स्रोत विद्यालय
भोगांव। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया। सोमवार को प्राचार्य राजेश यादव ने कहा कि आजादी की वर्षगांठ हम सभी को अधिक से अधिक उल्लास के साथ मनानी चाहिए। सबकी समान भागीदारी होनी चाहिए। विद्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी ने गांवों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। उप प्राचार्य सुघर सिंह अमिता सिंह, एसके शर्मा मौजूद रहे।