फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नेशनल महाविद्यालय के छात्रों ने पांच पदक झटके

Tue, 10 Mar 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 30 प्राचार्य के साथ खड़े पदक हासिल करने वाले छात्र। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। एसबीएस महिला महाविद्यालय आगरा में हुए अंतर महाविद्यालय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में नेशनल महाविद्यालय भोगांव के छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। श्वेता शाक्य ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अनिकेत राज ने 75 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सचिन ने 70 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। अजय कुमार ने 65 किलो भार वर्ग में रजत पदक, 80 किलो भार वर्ग में आर्यन यादव ने रजत पदक प्राप्त किया है। महाविद्यालय के सचिव नकुल सक्सेना, प्राचार्य एसके निमेष, खेलकूद विभागाध्यक्ष रणवीर सिंह ने छात्र और छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ आदित्य गुप्ता, डॉ योगेश कुमार, डॉ अवधेश कुमार, डॉ. मुनिराज, कोच अरविंद राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें