फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत

Tue, 06 Jan 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 19 मंगलवार को सकट चतुर्दशी का पूजन करतीं महिला। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलेभर में मंगलवार को सकट चतुर्दशी का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। घरों में माताओं ने व्रत रखकर श्रद्धाभाव से भगवान श्रीगणेश का पूजन किया और शाम को चंद्रमा को अर्ध्य दिया। माताओं ने भगवान से संतान की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। माताओं ने सुबह घरों में पूजा स्थल की साफ-सफाई की। शाम को भगवान श्रीगणेश और माता सकट की विधि-विधान से पूजन किया गया। पौराणिक परंपरा के तहत माताओं ने घरों में तिल और गुड़ से तिलकुट को पहाड़ या बकरे का स्वरूप दिया और श्रद्धाभाव से पूजन किया। महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपनी संतान की लंबी आयु की कामना की। शाम को चंद्रमा निकलने के बाद अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें