फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: प्रेमी दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा। दोनों पक्ष से समझौता लिखवा लिया गया हो लेकिन महिला दबी जुबान से अपने प्रेमी के साथ ही रहने की मांग कर रही है। महिला और प्रेमी को समझने के लिए देर रात तक थाना कोतवाली में पंचायत चलती रही। पुलिस और परिजन ने दोनों को काफी समझाया हालांकि इसके बाद दोनों से एक समझौतापत्र लिखवाया गया, जिसमें कहा गया कि अब एक-दूसरे के साथ नहीं रहेंगे और कोई संपर्क नहीं रखेंगे। इस संबंध में जब महिला से बात की गई तो उसका कहना कि जब तक बात घर पर थी तब तक सब कुछ सही था। परिजन के समझाने पर शायद में मान भी जाती लेकिन अब जब मामला थाने पर पहुंच गया तो पूरे जिले को मालूम हो चुका है। चारों तरफ बदनामी हो रही है। इतनी बदनामी के बाद भी अगर मुझे मेरा प्यार ना मिले तो क्या फायदा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें