करहल। कस्बा निवासी एक महिला ने छेड़छाड़ और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि मोहल्ला भटेला निवासी अंकित यादव से उसकी काफी समय पहले मुलाकात हुई थी। इसके बाद उनकी आपस में बात होने लगी थी। 15 अक्तूबर की रात अंकित उसके घर पहुंचा और बिजली का मीटर तोड़ दिया। उनके साथ छेड़खानी करने लगा। कुछ आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और उन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। सीओ अजय चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।