फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव: भाजपा मंत्री बोले- जनता अखिलेश यादव को पर्यटन पर भेज चुकी, बौखलाहट में मिली हार

Wed, 22 Mar 2023 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सहकारिता चुनाव परिणाम को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता ने अखिलेश को पर्यटन पर भेज दिया है। उनकी बौखलाहट से ही उन्हें हार मिली है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से विधायक एवं यूपी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार किया है। उनका ट्वीट चर्चा में है। उन्होंने लिखा है कि 'जनता अखिलेश यादव को स्थायी रूप से पर्यटन पर भेज चुकी है। उसकी बौखलाहट स्वाभाविक है'। ट्वीट को लेकर छिड़ी इस जुबानी जंग में कार्यकर्ता भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया था कि दोनों उप मुख्यमंत्री 50-50 सीट का जुगाड़ कर रहे हैं। वे सपा की सौ सीटें और राजभर, निषाद, पटेल के साथ सरकार बनाएंगे। इसी ट्वीट को लेकर सपा और भाजपा में जुबानी संग्राम छिड़ गया है। इस ट्वीट पर ही पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

बौखलाहट से सहकारिता चुनाव में मिली हार

उन्होंने लिखा है कि इस बौखलाहट का तात्कालिक कारण मौजूदा सहकारिता चुनाव में मैनपुरी और फिरोजाबाद की हार है। इसमें सपा का सूपड़ा साफ होना है। ये भी लिखा कि प्रदेश को अराजकता की आग में झोंगने वालों को इस चुनावों में प्रत्याशी तक नहीं मिले।

अपने नेताओं के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता

कहा कि नेता प्रतिपक्ष इससे पहले भी दोनों उप मुख्यमंत्रियों को सौ विधायकों को लेकर आने पर मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दे चुके हैं। अब प्रदेश की जनता उन्हें कतई गंभीरता से नहीं लेती है। सोशल मीडिया पर इन ट्वीट के समर्थन में कार्यकर्ता भी भरपूर जोश दिखा रहे हैं। दोनों के समर्थक अपने-अपने नेताओं के समर्थन में जुटे हुए हैं। हालांकि ये ट्वीट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें