फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर एक नवंबर को

Wed, 14 Oct 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 27 ​शिविर की तैयारियों के संबंध में विभागीय अ​धिकारियों के साथ बैठक करते जिला जज रूपेश रंज
विज्ञापन
मैनपुरी। राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में आगामी एक नवंबर को जनपद में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायालय में हुई बैठक में इस आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई?। बैठक की अध्यक्षता जिला जज रूपेश रंजन ने की, अपर जनपद न्यायाधीश अच्छेलाल सरोज, विशेष न्यायाधीश डकैती सत्येन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्राधिकरण सचिव नूतन चौहान उपस्थित थे। जिला जज ने मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि शिविर के माध्यम से समाज के निर्बल वर्ग, बच्चों, महिलाओं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के पात्र व्यक्तियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूतन चौहान को निर्देश दिए कि मेगा शिविर से पहले विभिन्न लघु शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे आम जनमानस में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की सूची समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराएं। इस मौके पर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्यामलता आनंद सहित जनपद के विभिन्न विभागों के तमाम प्रमुख अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें