फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एमसीए रेस्ट ने किया ब्राउन चैलेंज ट्राफी पर कब्जा

Wed, 03 Dec 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 7 बेवर बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए संघर्ष करते यात्री। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मैनपुरी। एमसीए रेस्ट की टीम ने सीजी स्पोर्ट्स को चार विकेट से हराकर ब्राउन चैलेंज ट्राफी पर कब्जा किया। मैन ऑफ द मैच अमित यादव रहे।मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन इंटर काॅलेज के मैदान पर मंगलवार को आयोजित आरएमके ब्राउन चैलेंज ट्रॉफी का मैच में सीजी स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 151 रन बनाए। आशीष यादव ने 36, आशुतोष दुबे ने 28 और शिखर चतुर्वेदी ने 27 रन का योगदान दिया। आदर्श, हैदर और प्रखर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एमसीए रेस्ट ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अमित यादव ने नाबाद 41, आदित्य ने 34 और मनीष ने 30 रनों बनाए। अभिराज ने दो विकेट लिए। अंपायरिंग सुनील शुक्ला और हार्दिक दुबे ने, स्कोरिंग आरजू सक्सेना ने, कमेंट्री मृदुल रायजादा और नीरज यादव ने की। मैच के बाद मुख्य अतिथि, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजोग मल्ल और शिक्षक राजीव मैसी से विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, पंकज राठौर आदि मौजूद रहे।

फोटो 7 बेवर बस स्टैंड पर बस में चढ़ने के लिए संघर्ष करते यात्री। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें