मैनपुरी। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी विनीत सक्सेना ने बताया कि बेटी सुप्रिया की शादी आठ फरवरी को शुभम सक्सेना निवासी सीके पैलेस केशवपुरम कल्यानपुर पनकी रोड कानपुर के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बेटी को कार व अन्य मांग के लिए ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। 30 मार्च को बेटी ने फोन कर प्रताड़ना के बारे में बताया था। तीन अप्रैल को पति शुभम सक्सेना, ससुर जयप्रकाश, सास रीता सक्सेना, देवर हर्षितराय और जेठ नीतेश ने बेटी को पीटने के बाद ईशन नदी पुल के पास छोड़कर चले गए। संवाद