फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Mon, 02 Feb 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जमौरा में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। रविवार को गांव जमौरा निवासी सुनील कुमार की 32 वर्षीय पत्नी राजो के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता लवकुश सिंह निवासी गांव सराय दायमगंज थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसने अपनी पुत्री राजो की शादी 14 फरवरी 2014 को जमौरा निवासी सुनील के साथ की थी। रविवार की सुबह लगभग छह बजे दामाद का फोन आया। राजो की तबीयत खराब है। मैनपुरी अस्पताल ले जा रहे हैं। बाद में सुनील ने बताया कि राजो की मृत्यु हो गई है। लंकुश सिंह ने पुत्री की मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें