भोगांव। थाना क्षेत्र के ग्राम सुलखनपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति सहित ससुराल के लोगों ने विवाहिता को उपचार कराने के बहाने चिकित्सालय में छोड़ दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेवर थाना क्षेत्र के विलसड़ा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि पुत्री शिखा की शादी 19 अप्रैल 2024 को भोगांव थाना क्षेत्र ग्राम सुलखनपुर निवासी दीपक कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति एवं ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। 18 जून को शिखा को पीटने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराकर ससुरालीजन भाग गए। संवाद